Samachar Post डेस्क, रांची :भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:45 बजे (IST) शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2–1 से आगे है (पहला मैच बेनतीजा रहा था)। अगर भारत यह मैच जीतता है, तो ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी बार T20 सीरीज जीतने का ऐतिहासिक कारनामा कर लेगा।
हेड-टू-हेड में भारत आगे
- कुल T20 मुकाबले: 36
- भारत की जीत: 22
- ऑस्ट्रेलिया की जीत: 12
- ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 16 मैच
- भारत 9 जीता, ऑस्ट्रेलिया 5 जीता
अभिषेक शर्मा का तूफानी फॉर्म
4 मैचों में 140 रन, स्ट्राइक रेट 159.09 है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 5 विकेट के साथ टॉप पर है। टीम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं, लेकिन शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को ओपनिंग मिल सकती है क्योंकि गिल को साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें :रांची के पूर्व DC महिमापत रे के परिजनों के नाम 2 करोड़+ की जमीन खरीद की जांच शुरू
ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग संघर्ष जारी
कोई बल्लेबाज अब तक 100 रन नहीं बना सका है। टिम डेविड (89 रन) टीम के टॉप स्कोरर है।कप्तान मार्श भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा से टीम को उम्मीद है।
गाबा में पहले बैटिंग – जीत का फॉर्मूला
गाबा में अब तक 11 T20I मैच हुए है। 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। 2018 में यहां खेले भारत-ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले में भारत को 4 रन से हार मिली थी।
रिकॉर्ड्स की दहलीज पर बुमराह
T20I में 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 1 विकेट की जरूरत है। ऐसा करने वाले वे अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बनेंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया जुलाई 2021 के बाद से लगातार 3 T20 मैच नहीं हारा। भारत के पास 9 साल बाद (2016 के बाद) ऑस्ट्रेलिया को लगातार 3 T20 में हराने का मौका है। मैच के दौरान शाम 6 से 12 बजे के बीच 35% बारिश की संभावना है। खेल प्रभावित हो सकता है।
संभावित प्लेइंग XI
भारत से सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (WK), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। ऑस्ट्रेलिया से मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (WK), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, जैवियर बार्टलेट, एडम जम्पा।
Reporter | Samachar Post