Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा :सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। बांसजोर पंचायत के स्कूल टोली स्थित एक कुएं से गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पीढ़ी टोली निवासी ज़ुसाफ़ डांग के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें :कदमा में कुख्यात मो. तौकीर उर्फ़ गोरा की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
स्थानीय लोगों के अनुसार, ज़ुसाफ़ मंगलवार शाम से लापता था। बुधवार को ग्रामीणों ने स्कूल टोली इलाके के कुएं में एक शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी। घटना से गांव में मातम का माहौल है। जिला परिषद सदस्य समरोम पॉल तोपनो ने हादसे पर गहरा शोक जताया है।
Reporter | Samachar Post