Samachar Post डेस्क, रांची : शेयर बाजार ने गुरुवार की सुबह मजबूती के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत की। विदेशी फंडों की खरीदारी और वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते प्रमुख इंडेक्स ने नया 52-हफ्ते का उच्च स्तर छू लिया।
सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त तेजी
- सेंसेक्स: 284.49 अंक की बढ़त के साथ 85,470.96 पर
- निफ्टी 50: 83.35 अंक चढ़कर 26,136 पर कारोबार
दोनों बेंचमार्क इंडेक्स अपने 52-हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, पीएम मोदी और अमित शाह शपथ ग्रहण में मौजूद
कौन से शेयर चमके, कौनसे फिसले?
- मजबूती वाले शेयर
- अडानी पोर्ट्स
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
- टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स
- एक्सिस बैंक
- महिंद्रा एंड महिंद्रापावर ग्रिड
गिरावट वाले शेयर
- HCL टेक
- टेक महिंद्रा
- ICICI बैंक
- मारुति
वैश्विक बाजारों में भी पॉजिटिव सेंटिमेंट
एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिला, कोस्पी और निक्केई 225 में 3% से अधिक की उछाल, शंघाई SSE कंपोजिट और हैंग सेंग इंडेक्स भी हरे निशान में अमेरिकी बाजार सकारात्मक ज़ोन में बंद हुए, जहां Nvidia की मजबूत कमाई और तकनीकी शेयरों की तेजी ने बाजार को समर्थन दिया।
विदेशी निवेश ने दिया मजबूती का सहारा
- FIIs ने 1,580.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की
- DIIs ने 1,360.27 करोड़ रुपए का निवेश किया
अन्य प्रमुख अपडेट:
- ब्रेंट क्रूड 0.27% बढ़कर $63.68 प्रति बैरल
- भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे कमजोर होकर ₹88.66 पर
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।