Samachar Post रिपोर्टर,सराइकेला खरसावां :राजनगर थाना क्षेत्र के चाईबासा-हाता मार्ग पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। यहां 12-चक्का ट्रक और बोलेरो कार में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार घायल हो गया और उसे चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें :वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में बड़े पैमाने पर उत्सव, पीएम मोदी मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल
स्थानीय लोग ने किया सड़क जाम
हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और सड़क जाम कर दिया। इस कारण चाईबासा-हाता मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
राजनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर रही है और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों से संपर्क कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं और प्रशासन को सुरक्षा इंतजाम कड़े करने की आवश्यकता है।
Reporter | Samachar Post