Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड की प्रतिष्ठित रांची यूनिवर्सिटी (RU) एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में है। विश्वविद्यालय के पास अपने ही कॉलेजों का परीक्षा रिकॉर्ड (Tabulation Register/TR Sheet) सुरक्षित नहीं मिला, जिसकी वजह से एक टैलेंटेड छात्र का लंदन फिल्म स्कूल में एडमिशन फंस गया है।
यह भी पढ़ें :राम रेखा धाम से लौट रही बोलेरो की टैंकर से भिड़ंत, दो युवकों की मौत, पांच घायल
कौन हैं छात्र
सिमडेगा के रहने वाले पुरुषोत्तम कुमार, जिन्होंने 2013-16 में रांची कॉलेज (अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी) से रसायनशास्त्र में स्नातक किया है। उनका चयन प्रतिष्ठित London Film School में फिल्म मेकिंग कोर्स के लिए हुआ है।
क्या है समस्या?
एडमिशन के लिए Graduation Transcript (Official Marksheet Verification) जरूरी है। लेकिन 2013-16 का TR रिकॉर्ड रांची यूनिवर्सिटी के पास मौजूद ही नहीं है। पिछले 25 दिनों से छात्र यूनिवर्सिटी और DSPMU के चक्कर काट रहा है। लंदन फिल्म स्कूल पहले ही 310 पाउंड (₹30,000) वेरिफिकेशन फीस ले चुका है। दस्तावेज़ जमा न होने से एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह ठप है।
राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले फिल्ममेकर
पुरुषोत्तम कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सम्मान पा चुके हैं उनकी फीचर फिल्म ‘दहलीज’ सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है सरकार उनके लंदन में पढ़ाई और रहने का ₹1 करोड़ तक का खर्च वहन करने वाली है।
गंभीर सवाल
- जब डिग्री जारी हो चुकी है, तो रिकॉर्ड कहां गया?
- यूनिवर्सिटी के पास परीक्षा दस्तावेज़ सुरक्षित क्यों नहीं?
- एक प्रतिभाशाली छात्र को प्रशासनिक लापरवाही की सजा क्यों मिले?
यूनिवर्सिटी का पक्ष
यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है पहले कॉलेज से रिकॉर्ड मंगाया जाएगा, उसके बाद ही ट्रांसक्रिप्ट जारी की जाएगी।
विशेषज्ञों की राय
ऑटोनॉमस कॉलेजों का परीक्षा रिकॉर्ड विश्वविद्यालय में सुरक्षित न होना बड़ी प्रशासनिक खामी है। इसका सीधा नुकसान छात्रों के करियर और भविष्य पर पड़ रहा है।
Reporter | Samachar Post