Samachar Post रिपोर्टर,रांची :मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को होने वाले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर शहर में ट्रैफिक प्रणाली में बड़े बदलाव किए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे, जहां 10 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
यह भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: आवारा कुत्ते के हमले से 3 साल की बच्ची की मौत, गांव में दहशत
सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर रोक
यातायात विभाग के अनुसार, 28 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहर में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। नो-इंट्री का समय पहले जैसा ही रहेगा।
इन मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही बंद
कार्यक्रम के दौरान निम्न क्षेत्रों में आम वाहनों का परिचालन नहीं होगा एसएसपी आवास के पास, दिवंगत शिबू सोरेन आवास मार्ग, अतिथि शाला रोड, मोरहाबादी टीओपी, रेडक्रॉस रोड।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
नगरवासियों से अनुरोध किया गया है कि कार्यक्रम रूट पर चारपहिया वाहनों का उपयोग न करें, ताकि जाम की स्थिति न बने।कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए शहर में चार पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं फुटबॉल मैदान, रांची कॉलेज मोरहाबादी, आर्मी मैदान, मोरहाबादी और टीआरआई मैदान, डीआईजी ग्राउंड। कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर की ओर से आने वाले वाहन भी इन्हीं चिन्हित जगहों पर पार्क कर सकेंगे। आर्मी मैदान पार्किंग के लिए बूटी मोड़, रिम्स और करमटोली चौक मार्ग से आने वाले वाहनों की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि भीड़ और स्थिति के अनुसार अन्य मार्गों पर भी अस्थायी बदलाव किए जा सकते हैं। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।
Reporter | Samachar Post