Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के सदर अस्पताल में गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। चुटिया निवासी व्यक्ति उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि नर्स ने उन्हें तीन इंजेक्शन लगाए, जिसके कुछ ही देर बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मरीज की मौत की खबर फैलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। हालात को संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: विदेशी फंड के सहारे शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया 52 हफ्तों का नया हाई
अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मौत का कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और उपचार प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।