Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी रांची से पटना जा रही ‘कृष्ण रथ’ बस शनिवार सुबह दनुआ घाटी के महानेटांड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है। मौके पर चोरदाहा पिकेट की टीम तुरंत पहुंची और NHAI की एंबुलेंस ने जख्मियों को चौपारण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस पलटने का कारण तेज गति थी या सड़क की खराब स्थिति।
यह भी पढ़ें: बोकारो जिला मामलों के निष्पादन में बना मिसाल, सेवा अधिकार सप्ताह में मिली उत्कृष्ट उपलब्धि
घटना स्थल और राहत कार्य
स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। दुर्घटना के कारण दनुआ घाटी मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। अधिकारियों ने घायलों की स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।