- घटना का विवरण
Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सिरखाटोली, सदाबहार चौक में शुक्रवार को बी-फॉर्मा फाइनल ईयर के छात्र नितिश कुमार वैद्य (24) का शव उसके किराए के कमरे से बरामद किया गया। नितिश पलामू जिले के जपला क्षेत्र के रहने वाले थे और राजाउलातू स्थित VBN यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। सुबह परिजनों ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।
दरवाजा अंदर से था बंद
नितिश के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों की चिंता पर रांची में रहने वाले रिश्तेदार पहुंचे और मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा। कमरे में नितिश का शव बेड पर पड़ा मिला।
यह भी पढ़ें :पलामू में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
सूचना पर नामकुम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
Reporter | Samachar Post