Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के रतन टॉकीज चौक के पास मंगलवार को मेन रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने शव को देखकर इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन 21 नवंबर को करेंगे पलामू दौरा, DC–SP ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच जारी
सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
Reporter | Samachar Post