Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बड़ी वारदात सामने आई। दो बाइक सवार अपराधियों ने कोकर निवासी फिलोमोन बा से 1.30 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। फिलोमोन बा ने बैंक ऑफ इंडिया (कोकर शाखा) से रकम निकाली थी और टोटो से अपने घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन्स को दिया निर्देश: दिव्यांगों की सफलता की कहानियां पेश करें
लालपुर थाना के पास ओवरटेक कर छीना बैग
जैसे ही टोटो लालपुर थाना के सामने पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने वाहन को ओवरटेक किया। पलक झपकते ही उन्होंने फिलोमोन के हाथ से रुपयों से भरा बैग झपट लिया और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से तेज रफ्तार में फरार हो गए। वारदात इतनी तेज हुई कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, CCTV फुटेज की जांच शुरू
लालपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि अपराधियों ने बैंक से ही पीड़ित को फॉलो किया और मौका देखते ही वारदात को अंजाम दिया।
Reporter | Samachar Post