Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ से गोला जा रही पेट्रोल टैंकर और सामने से आ रही हाईवा के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा क्षतिग्रस्त हो गई और उसका ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ड्राइवर का पैर केबिन में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित निकालकर रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
संभावित खतरा और बचाव
हादसे के समय टैंकर फटने का खतरा मंडरा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अगर टैंकर में किसी प्रकार का रिसाव या चिंगारी लग जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और हाईवा को टैंकर से अलग किया।
यह भी पढ़ें: रांची में इतिहास रचा! 20 से अधिक विभागों ने एक साथ काम कर, हजारों लाभुकों को मौके पर मिला लाभ
यातायात प्रभावित
टक्कर के कारण दोनों वाहन बीचों-बीच खड़े हो गए, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया और यातायात को सामान्य किया। पुलिस ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।