Samachar Post डेस्क,बिहार :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के अररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “RJD के 15 साल के शासन में बिहार का विकास नील बटे सन्नाटा रहा, सिर्फ अपराध, भ्रष्टाचार और जंगलराज फलता-फूलता रहा।
यह भी पढ़ें :फरार आरोपियों और वारंटियों पर पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 गिरफ्तार, 61 वारंट निष्पादित
चुनाव बाद RJD-कांग्रेस एक-दूसरे के बाल नोचेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में RJD और कांग्रेस के बीच अंदरुनी लड़ाई अब खुलकर सामने आ चुकी है।
उन्होंने कहा RJD के ही सहयोगी अब जंगलराज की पोल खोल रहे हैं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि सबसे ज्यादा अत्याचार दलित, महादलित और पिछड़ों पर हुआ। अभी तो शुरुआत है… चुनाव परिणाम के बाद ये एक-दूसरे के बाल नोचते नजर आएंगे।
छठ पूजा पर बयान को लेकर कांग्रेस पर घेरा
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बिहार की आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कांग्रेस के युवराज छठ पूजा को ‘ड्रामा’ बताते हैं। यह हमारी माताओं–बहनों की आस्था का अपमान है, जो छठ में जल तक नहीं ग्रहण करतीं।
घुसपैठ मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA सरकार घुसपैठियों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है, जबकि RJD–कांग्रेस उन्हें बचाने का काम कर रही है। विपक्ष झूठ फैलाकर जनता को गुमराह कर रहा है और घुसपैठियों के पक्ष में रैलियां निकाल रहा है।
NDA सरकार में बिहार का विकास तेज़: PM
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के बाद डबल इंजन सरकार ने बिहार को नई दिशा दी है। नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला। NDA ने बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाया।
उन्होंने गिनाए विकास कार्य
- पटना में IIT और AIIMS
- बोधगया में IIM
- दरभंगा AIIMS का निर्माण जारी
- भागलपुर में IIIT
- बिहार को 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय
- एक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अंत में कहा बिहार को तय करना है विकास चाहिए या फिर वही पुराना नील बटे सन्नाटा और जंगलराज?
Reporter | Samachar Post