Samachar Post डेस्क, रांची :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के लिए मठ परिसर में विशेष हेलीपैड बनाया गया है। पीएम मोदी के दोपहर 3:45 बजे पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें :गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, इलाके में दहशत का माहौल
गवर्नर और CM मौजूद रहेंगे
गोवा के मंत्री दिगंबर कामत ने बताया कि प्रतिमा का निर्माण मशहूर मूर्तिकार राम सुतार ने किया है, जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी डिजाइन की थी। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की प्रतिमा होगी। PM मोदी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने से पहले मठ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम में गोवा के गवर्नर अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ संत शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक
मठ परंपरा के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। ऐतिहासिक मठ की स्थापना करीब 370 साल पहले साउथ गोवा के कैनाकोना स्थित पार्टागल गांव में हुई थी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन 7,000 से 10,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मठ परिसर को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया गया है।
Reporter | Samachar Post