Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। 20 नवंबर को सुदामा ठाकुर नाम के युवक का शव बरामद किया गया था। आरोप है कि सब्बू खान और समीर खान ने सुदामा ठाकुर की हत्या कर शव को सेफ्टिक टैंक में फेंका गया था। सुदामा ठाकुर का सैलून चलाने का काम करता था और उसकी दोस्ती सब्बू खान के साथ थी। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि सब्बू ने सुदामा ठाकुर से पैसे उधर लिए थे। उसके बाद वो लगातार सब्बू को ताना दे रहा था और इसी बात को लेकर कई बाद दोनों के बीच विवाद भी हुई थी। इसी बात से परेशान सब्बू ने पहले सुदामा को शराब पिलाई और फिर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें :सीयूजे में डॉ. सिम्मी मेहता ने “दक्षिण एशिया में नारीवादी विदेश नीति” पर विशेष व्याख्यान दिया
कैसे हुई घटना?
बताया गया है कि घटना से पहले सब ने बैठ कर शराब पी थी और उसी दौरान दोनों के बीच समझौता की कोशिश भी की गई थी। इसी बीच दोनों की बहस हुई और सब्बू ने धारदार हथियार से सुदामा के सिर पर वार किया गया और बाद में गाला दबाकर हत्या कर दी गई।
3 में से 2 आरोपी रिमांड में, 1 गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस रिमांड में लिया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Reporter | Samachar Post