- झारखंड स्थापना दिवस पर 25वीं वर्षगांठ की धूम, ‘रन फॉर झारखंड’ में दिखा जोश
Samachar Post रिपोर्टर, पलामू :झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को मेदिनीनगर में ‘रन फॉर झारखंड’ आयोजन ने शहर को ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम को डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह भी पढ़ें :27 वर्षीय मॉडल खुशबू की संदिग्ध मौत, बॉयफ्रेंड कासिम गिरफ्तार
DC-SP की मौजूदगी में शुरू हुई दौड़
दौड़ में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ स्कूल के छात्र-छात्राएं, नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर्स और बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। दौड़ का रूट समाहरणालय परिसर → कचहरी चौक → रेडमा चौक → जी.एल.ए कॉलेज एथलेटिक्स स्टेडियम रखा गया।
युवाओं में दिखा गजब का उत्साह
पूरे रास्ते “हैप्पी बर्थडे झारखंड इन एडवांस” जैसे जोशीले नारों से माहौल गूंजता रहा। दौड़ में शामिल युवाओं का जोश और जुनून देखते ही बन रहा था।कार्यक्रम में ये रहे मौजूद उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सहायक समाहर्ता हिमांशु लाल, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, डीआरडीए निदेशक सह खेल पदाधिकारी रतन सिंह, एनडीसी नीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी ने हिस्सा लिया।
विजेताओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर लड़के और लड़कियों की श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
झारखंड @25 थीम के तहत आयोजन
जिले में इस वर्ष “झारखंड @25” थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उसी कड़ी में यह रन फॉर झारखंड कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करने और राज्य स्थापना दिवस मनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
Reporter | Samachar Post