Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस ने एक ट्रक से करीब 90 लाख रुपये की विदेशी अवैध शराब बरामद की है, जिसे कथित तौर पर मध्य प्रदेश के सतना से सिलीगुड़ी भेजा जा रहा था। हालांकि पुलिस को शक है कि इस शराब की असली मंजिल बिहार हो सकती थी। सूचना मिलने पर पड़वा थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोलियरी मोड़ के पास एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया और तलाशी में 910 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई।
यह भी पढ़ें: लालू परिवार में बढ़ा तनाव, तीन बेटियों ने छोड़ा पटना आवास
राजस्थान के आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने मौके से राजस्थान के रामनगर निवासी देदाराम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने दावा किया कि वह शराब की खेप को सतना से सिलीगुड़ी ले जा रहा था, लेकिन पुलिस को उसकी बात पर संदेह है, क्योंकि ट्रक से शराब से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पड़वा थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी गिरोह के तार किन राज्यों से जुड़े हैं। बरामद विदेशी शराब की कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।