Samachar Post रिपोर्टर, पलामू :हाईकोर्ट के आदेश पर बंद स्टोन माइंस को शुरू कराने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस घटना को लेकर 3 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें :पाकुड़ में ST सूची की मांग पर बवाल: कुड़मियों को शामिल करने के विरोध में आदिवासी समाज की आक्रोश महारैली
भीड़ ने पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला
बुधवार को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू गांव में प्रशासनिक टीम जैसे ही माइंस चालू कराने पहुंची, ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और विरोध उग्र हो गया। कुछ ही देर में हालात बेकाबू हो गए और भीड़ ने लाठी, रॉड और पारंपरिक हथियारों से पुलिस बल पर हमला कर दिया।
दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
हमले में हवलदार महेंद्र दुबे और अवधेश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई जवानों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को एमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
अतिरिक्त बल तैनात, गांव में पुलिस कैंप
घटना की सूचना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। एहतियातन रेवारातू गांव में पुलिस कैंप लगाया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
3 नामजद समेत 100+ पर FIR
मजिस्ट्रेट संजीत कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में भीम सिंह, विकास कुमार सिंह और उद्देश्वर राम को नामजद आरोपी बनाया गया है। सभी पर सरकारी काम में बाधा, पुलिस पर हमला और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
वहीं 100 से अधिक अज्ञात ग्रामीणों को भी आरोपी बनाया गया है।
माइंस में फिर शुरू कराया गया काम
पुलिस सुरक्षा के बीच गुरुवार को माइंस क्षेत्र में दोबारा काम शुरू कराया गया, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे और अदालत के आदेश का पालन सुनिश्चित हो सके।
Reporter | Samachar Post