Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पाटन प्रखंड के सखुई गांव में शनिवार को हथियारबंद अपराधियों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जब तीन अपराधी दिना प्रसाद उर्फ धीरेन्द्र प्रसाद के घर में घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें :PM मोदी और पीएम मेलोनी ने आतंकवाद की फंडिंग रोकने के लिए संयुक्त पहल शुरू करने का किया फैसला
स्थानीय लोगों ने अपराधी को जमकर पिटाई की
अपराधियों ने घर से सोने की चेन, दुकान की चाबी और दो मोबाइल फोन लूट लिए। इसके अलावा, उन्होंने ब्लैंक चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए दिना प्रसाद ने स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधी के पास से हथियार भी बरामद हुआ। दूसरे दो अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए अपराधी की जमकर पिटाई की।
पिछले सप्ताह में लगातार तीन लूट की घटनाएं
यह एक सप्ताह में जिले में हुई तीसरी बड़ी लूट की घटना है। पहली घटना रेडमा में, दिन के करीब 3 बजे, एक महिला के घर में घुसकर बच्चों समेत परिवार को बंधक बनाकर लूट। दूसरी घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही टोला मुगलजान में गुरुवार देर रात, शिक्षक दंपति को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लाखों की डकैती। तीसरी घटना शनिवार को सखुई में, अपराधियों ने घर में मौजूद एक व्यक्ति, दो महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाया और बच्चों से भी सोने की लॉकेट और अन्य मूल्यवान वस्तुएं छीनी। पाटन थाना प्रभारी शशि पांडेय ने इस संदर्भ में कोई पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोग मानते हैं कि अपराधी सॉफ्ट टारगेट वाले घरों को निशाना बना रहे हैं। दिनदहाड़े हो रही यह लूट की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।
Reporter | Samachar Post