- नगर थाना क्षेत्र में गंभीर अपराध, पीड़िता सुरक्षित
Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता एक युवक के साथ आम बागान गई थी, जहाँ अंधेरी और सुनसान जगह का फायदा उठाकर कुछ युवक पहुंचे।
पहले युवक को डराया, फिर महिला के साथ दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले महिला के साथ मौजूद युवक पर हमला कर उसे भगा दिया। इसके बाद युवकों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू की और देर रात तक कई आरोपियों को पकड़ लिया गया। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें: संविधान दिवस पर RSS और केंद्र सरकार पर कांग्रेस का हमला
एसपी ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निधि द्विवेदी रात में ही नगर थाना पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और उसके बाद सदर अस्पताल जाकर पीड़िता का हाल जाना।
FIR दर्ज, मेडिकल जांच जारी
पीड़िता के बयान के आधार पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द सजा सुनिश्चित की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।