Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल रांची ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने बिहार-झारखंड में पहली बार वेनासील नामक आधुनिक और दर्दरहित तकनीक से वैरिकोज वेन्स का सफल इलाज किया है। यह प्रक्रिया बिना कट, बिना टांका और बिना दर्द के पूरी होती है और मरीज कुछ ही मिनटों में सामान्य हो जाता है।
गोड्डा के 58 वर्षीय मरीज का हुआ इलाज
गोड्डा निवासी 58 वर्षीय जाकिर हुसैन (बदला हुआ नाम) पिछले एक साल से नसों की सूजन और दर्द से परेशान थे। सीटीवीएस विशेषज्ञ डॉ. अरुमित पालित की टीम ने जांच के बाद उन्हें वेनासील (VenaSeal) प्रक्रिया की जानकारी दी। यह पूरी प्रक्रिया स्थानीय एनेस्थीसिया में की गई और मरीज को न दर्द हुआ, न बाद में किसी तरह की दवा या दबाव वाली स्टॉकिंग पहनने की जरूरत पड़ी।
यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन से नवनियुक्त प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की शिष्टाचार भेंट
डॉक्टर बोलें- यह क्षेत्र में पहली बार हुआ, मरीज को तुरंत राहत
डॉ. अरुमित पालित ने बताया कि VenaSeal आज की सबसे उन्नत तकनीक है। इसमें नस को गर्म किए बिना एक विशेष मेडिकल गोंद से बंद किया जाता है, इसलिए मरीज को बिल्कुल दर्द नहीं होता और रिकवरी बहुत तेज होती है। यह बिहार–झारखंड में इस तकनीक का पहला सफल उपयोग है, और हमें खुशी है कि अब मरीजों को ऐसे इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।