- बालू तस्करी के दौरान दर्दनाक हादसा
Samachar Post डेस्क, रांची : पलामू जिले के नवाजयपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अवैध बालू उठाव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मजदूर अजय यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बालू लदे ट्रैक्टर का डाला अचानक पलट गया, जिससे अजय यादव उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त
घटना की सूचना मिलते ही नवाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में ले जाया, और प्रारंभिक जांच में बताया कि मजदूर की मौत ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई प्रतीत होती है।
यह भी पढ़ें: पूर्णिया में पूर्व सांसद परिवार की संदिग्ध मौत, पप्पू यादव ने मांगी निष्पक्ष जांच
बालू माफिया पर जांच की दिशा
थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि ट्रैक्टर का मालिक स्थानीय बालू माफिया है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर बालू लदा नहीं था, लेकिन अवैध खनन की गतिविधि की पुष्टि के संकेत मिले हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।