Samachar Post डेस्क, रांची :देशभर के केंद्रीय विद्यालय (KVS) और नवोदय विद्यालय (NVS) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। भर्ती प्रक्रिया का संचालन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर 2025 से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 तय की गई है।
यह भी पढ़ें :बिहार चुनाव 2025: कल होगी मतगणना, केंद्र में मोबाइल ले जाना सख्त मना
आवेदन की प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हजारों पदों पर वैकेंसी
सीबीएसई ने केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों के लिए एक संयुक्त शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। विस्तृत विज्ञापन आज या कल तक जारी होने की संभावना है, जिसमें पदों की सटीक संख्या और पात्रता का पूरा विवरण मिलेगा। संभावना है कि भर्ती TGT, PGT, PRT शिक्षकों के अलावा नॉन-टीचिंग स्टाफ के कई पदों पर की जाएगी।
नई चयन प्रक्रिया
अब केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती तीन चरणों में होगी , प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार। पहले चयन केवल लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता था। अब शिक्षा मंत्रालय की मंजूरी के बाद नई प्रक्रिया लागू की जा रही है।
प्राथमिक शिक्षक (PRT) के लिए योग्यता
न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, या न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और चार वर्षीय B.El.Ed कोर्स, या न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा सभी उम्मीदवारों के लिए CTET पेपर-1 पास होना जरूरी है। साथ ही, हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की क्षमता आवश्यक है।
आयु सीमा और छूट
अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि विस्तृत नोटिफिकेशन आने के बाद ही आवेदन करें और अपनी योग्यता व आयु संबंधी नियमों को ध्यान से पढ़ें।
Reporter | Samachar Post