Samachar Post डेस्क, रांची : हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का दिन अत्यंत शुभ और पवित्र माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव, देवी लक्ष्मी और तुलसी माता की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 (बुधवार) को पड़ रही है। इसी दिन देव दीपावली और गुरु नानक जयंती भी मनाई जाएगी।
कार्तिक पूर्णिमा 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 4 नवंबर रात 10:36 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त 5 नवंबर शाम 6:48 बजे स्नान-दान का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:54 बजे से 2:38 बजे तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 5:33 बजे से 5:59 बजे तक भद्रा काल सुबह 6:36 बजे से 8:44 बजे तक इस अवधि में शुभ कार्य वर्जित हैं , चंद्रोदय का समय: शाम 5:11 बजे समय स्थानानुसार अलग हो सकता है।
देव दीपावली का महत्व
मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को मुक्ति दिलाई थी। देवताओं ने दीप जलाकर इस दिन का उत्सव मनाया, जो आगे चलकर देव दीपावली के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस दिन गंगा तटों पर दीपदान का विशेष महत्व है।
गुरु नानक जयंती
इसी दिन सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर और प्रभात फेरियों का आयोजन होगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भीष्म पंचक व्रत समाप्त होता है। इस दिन पुष्कर स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है।
यह भी पढ़ें: सहायक अधिकारी बनकर ठगों ने उड़ाए रिटायर्ड रेलकर्मी के 22.15 लाख, पुलिस को कार्यालय की मिलीभगत की आशंका
क्या करें
भगवान शिव, विष्णु, लक्ष्मी और तुलसी माता की विधि-विधान से पूजा करें। पवित्र नदियों में स्नान करें और अन्न, वस्त्र, धन का दान करें। घर या मंदिर में दीपदान करें, इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
क्या न करें
क्रोध, झगड़ा या कटु वचन न बोलें। मांस, मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन न करें। किसी का अपमान या नकारात्मक विचार न रखें।
कितने दीपक जलाएं
शुभ फल के लिए 5, 7, 9, 11, 21, 51 या 101 दीपक जलाना श्रेष्ठ माना गया है। कई श्रद्धालु पूरे वर्ष की पूर्णिमाओं का फल पाने के लिए 365 बाती वाला दीपक भी जलाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा का दिन केवल व्रत और पूजा का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और दान के भाव से जीवन को पवित्र करने का अवसर है। यह दिन भगवान के प्रति आस्था और प्रकाश के माध्यम से अंधकार मिटाने का प्रतीक है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।