Samachar Post रिपोर्टर, रांची :भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले JSCA स्टेडियम के बाहर टिकटों को लेकर अफरा-तफरी मच गई। बुधवार टिकट बिक्री का आखिरी दिन था।
यह भी पढ़ें :हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र संग यादगार तस्वीरें शेयर कीं, जताया गहरा दुख
सस्ते टिकट खत्म, ब्लैक मार्केट में मनमानी कीमतें
दिन भर में काउंटर से करीब 9,500 टिकट बिके, जबकि लगभग 5,000 टिकट ब्लैक मार्केट में बिके। पहली ही पाली में सस्ते टिकट खत्म हो गए, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी बढ़ गई। ब्लैक मार्केट की कीमतें 1,600 रुपये वाला टिकट बिक रहा था 4,000 रुपये में। 1,900 रुपये वाला टिकट 4,500–5,000 रुपये में और 2,200 रुपये वाला टिकट 5,500 रुपये तक।
महिलाओं और बच्चों का दुरुपयोग
एक ब्लैकर, जो खुद को करण बता रहा था, ने बताया कि वह महिलाओं और बच्चों को रातभर 500 रुपये देकर लाइन में खड़ा कराता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा टिकट उसके पास पहुंच जाए। मीडियाकर्मियों ने कई महिलाओं और युवाओं को लाइन में खड़ा कर टिकट ब्लैक करते हुए देखा।
युवाओं में उत्साह
टीम इंडिया की जर्सी, कैप और तिरंगा बेचने के लिए कोलकाता से दो दर्जन विक्रेता पहुंचे। इस बार दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण युवाओं में उत्साह अधिक देखा गया। स्टेडियम के आसपास 6 पार्किंग स्थल तैयार किए जाने की योजना है; अंतिम निर्णय 1–2 दिन में लिया जाएगा।
Reporter | Samachar Post