Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले चार दिनों तक राज्य में हल्की ठंड बनी रहेगी। पिछले 24 घंटों में तापमान करीब 2°C बढ़ा है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान 3–5°C तक गिर सकता है।
यह भी पढ़ें :कुएं में मिली महिला की लाश, सरायकेला में सनसनी; लिव-इन में रह रही थी मृतका
राज्य का तापमान: कहाँ कितना गिरा-बढ़ा
झारखंड में अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 13–17°C, रांची में न्यूनतम तापमान 11.3°C बढ़कर 14°C तक पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.4°C दर्ज किया गया। राज्य का सबसे कम अधिकतम तापमान 29.5°C गोड्डा का रहा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8°C गुमला का रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सर्द हवाओं में कमी के कारण हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। वहीं, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बने निम्न दबाव की वजह से हवा में नमी बढ़ी है, जिससे तापमान कुछ बढ़ सकता है।
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान (°C)
गुमला का 7.8, लातेहार का 9.0, खूंटी का 9.4, मेदिनीनगर का 9.5, सिमडेगा का 9.6, लोहरदगा का 9.6, रांची का 11.3 रहा।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हवा की दिशा में लगातार बदलाव हो रहा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 2–3°C की गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में 3–4°C की बढ़ोतरी संभव है।
कांके में बढ़ी ठंड
कांके में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5°C और न्यूनतम 7.2°C दर्ज किया गया। हवा की गति 2.8 किमी/घंटा रही, जिससे सुबह और शाम हल्की सिहरन महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक रमेश कुमार का कहना है कि यहां न्यूनतम तापमान और गिर सकता है।
Reporter | Samachar Post