Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : झारखंड सरकार की जनसरोकार से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना ‘सरकार आपके द्वार’ एक बार फिर शुरू होने जा रही है। हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने द फॉलोअप न्यूज़ से बातचीत में बताया कि इस अभियान के तहत अब शासन-प्रशासन सीधे लोगों के घर और मोहल्लों तक पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें: झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप संपन्न, 21 स्वर्ण पदक के साथ रांची बनी ओवरऑल चैंपियन
क्या होगा इस अभियान में
उपायुक्त ने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जमीन का रसीद, म्यूटेशन, दाखिल–खारिज सहित अन्य समस्याओं का समाधान ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर किया जाएगा।
- शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा
- सभी प्रखंडों में लगेगी स्थानीय जनता के लिए सुविधाजनक कैंप
- अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रत्यक्ष संपर्क
कार्यक्रम की अवधि और आमजन से अपील
यह विशेष अभियान 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना और निपटाया जाएगा। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने हजारीबाग के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुँचें और अपनी लंबित समस्याओं का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों की सुविधा और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।