- उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी सर्दी, झारखंड में तापमान में गिरावट
Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में सर्दी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण राज्य के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में लगातार गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, खूंटी फिलहाल झारखंड का सबसे ठंडा जिला बन गया है।
यह भी पढ़ें :रक्तदान संबंधित मामले में जवाब दाखिल करने के लिए सरकार ने समय की मांग की, मामले की सुनवाई अब 11 को
खूंटी सबसे ठंडा, रांची और जमशेदपुर में भी गिरी पारा
खूंटी न्यूनतम तापमान 13.4°C, जो पिछले दिन से 4.8°C कम। रांची न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद अब 3.2°C दर्ज (सामान्य से 1°C कम)। जमशेदपुर तापमान में 2.6°C की गिरावट। डाल्टनगंज 3.4°C की कमी दर्ज की गई। हालांकि, दिन का तापमान हल्का बढ़ा है, जिससे दोपहर में हल्की गर्माहट बनी हुई है।
फिलहाल रहेगा शुष्क मौसम, 8 नवंबर से फिर गिर सकता है तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार आने वाले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद दो दिनों में लगभग 3°C की बढ़ोतरी संभव है। 8 नवंबर से तापमान में फिर गिरावट शुरू हो जाएगी। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा, जबकि दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है।
10 नवंबर तक इसी तरह रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि 10 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, इसके बाद धुंध और कोहरा बढ़ने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।
Reporter | Samachar Post