Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड को मिल रहा है एक बड़ा अवसर आज CM हेमंत सोरेन दुमका एयरपोर्ट स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। यह राज्य का पहला कॉमर्शियल फ्लाइंग ट्रेनिंग सेंटर होगा, जहां भविष्य के पायलट तैयार होंगे।
यह भी पढ़ें :जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग की शुरुआत
इस नए इंस्टीट्यूट में कॉमर्शियल पायलटों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए ग्लाइडर और अन्य जरूरी उपकरण भी लाए जा चुके हैं। CM उद्घाटन के बाद छात्रों और स्टाफ से मुलाकात करेंगे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।उद्घाटन के बाद CM हेमंत सोरेन सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में आयोजित ‘सेवा अधिकार सप्ताह – सरकार आपके द्वारा’ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह राज्य सरकार की जनसुनवाई और विकास योजनाओं का अहम हिस्सा है। दुमका एयरपोर्ट पर CM के स्वागत और कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़ा पंडाल लगाया गया है, साथ ही सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देने वाले पोस्टर और होर्डिंग्स भी सजाए गए हैं।
कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन- DC
दुमका के DC अभिजीत सिन्हा ने बताया कि CM का यह दौरा एकदिवसीय है। इस दौरान वे फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के उद्घाटन और कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन ऑनलाइन करेंगे। सुरक्षा और कार्यक्रम संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस ने रविवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
Reporter | Samachar Post