Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड की नई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत कर दी है। अपने पहले ही आदेश में उन्होंने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) में पदस्थापित इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय में कर दिया है।
नया दायित्व पुलिस मुख्यालय में एनजीओ प्रभारी
आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय (झारखंड) में एनजीओ प्रभारी (NGO In-Charge) के पद पर प्रतिनियुक्त किया जाता है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वे अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय में अपनी सेवाएं देंगे। यह निर्देश डीजीपी तदाशा मिश्रा द्वारा जारी किया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: गिरिडीह बस स्टैंड पर परिवार से लूट-मार, रंगदारी का विरोध करने पर पीटा
एसीबी में ईमानदारी और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध
जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह एसीबी में अपनी कड़ी कार्यशैली, ईमानदारी और अनुशासन के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण जांच मामलों में सक्रिय और अहम भूमिका निभाई है, जिससे विभाग में उनकी अलग पहचान बनी।
नया पद, नई जिम्मेदारी
पुलिस मुख्यालय में एनजीओ प्रभारी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण और संवेदनशील मानी जाती है। सूत्रों के मुताबिक, इस पद पर ऐसे अधिकारी की नियुक्ति की जाती है जो संगठनात्मक समन्वय और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दे सके।अरुण कुमार सिंह का अनुभव इस भूमिका में विभाग के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।