Samachar Post रिपोर्टर, रांची : नामकुम आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), झारखण्ड की नवम्बर माह की समीक्षात्मक बैठक राज्य अभियान निदेशक श्री बिद्यानंद शर्मा पंकज की अध्यक्षता में राज्य मुख्यालय, नामकुम में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के सभी 24 जिलों के ABDM अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के प्रमुख निर्देश और निर्णय
100% Health Professional Registry (HPR) एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए। 100% Health Facility Registry (HFR) की पूर्ति भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित की जाए। झारखण्ड की प्रत्येक नागरिक का ABHA ID बनाना अनिवार्य किया गया, ताकि भविष्य में सभी चिकित्सा सेवाएं ABHA ID के माध्यम से प्राप्त की जा सकें। आगामी माह के लिए ABDM लक्ष्यों का निर्धारण किया गया और सभी जिलों को उन्हें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। NHRR डेटा की त्रुटियों को दो दिनों के भीतर सुधार कर ABDM मुख्यालय को भेजने का निर्देश। MODEL अस्पतालों में CDAC HMIS के सभी मॉड्यूल्स को 30 नवम्बर 2025 तक पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को बताया PMO सेट, बोले- 18 को लेंगे शपथ, बिहार में बनेगी नौकरी वाली सरकार
प्रदर्शन और जनजागरूकता
बैठक के दौरान राज्य अभियान निदेशक श्री पंकज ने जिलावार क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की और आने वाली बाधाओं पर चर्चा करते हुए समाधान सुझाए। रांची सदर अस्पताल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सराहा गया। झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों में ABHA ID निर्माण से जुड़ी जनजागरूकता गतिविधियाँ जैसे दौड़ प्रतियोगिता, स्टॉल स्थापना, क्विज़ आदि आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
तकनीकी और संरचनात्मक पहल
सभी PMJAY अस्पतालों को ABDM-Compliant HMIS अपनाना अनिवार्य बताया गया। BSNL के माध्यम से सभी जिलों में Wi-Fi नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।