Samachar Post रिपोर्टर, रांची : आज झारखंड अपने अलग राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्सव मना रहा है। इस खास दिन पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह 25 वर्षों का सफर राज्य की विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति और विकास का प्रतीक है। राज्यपाल ने लोगों की खुशहाली और झारखंड के निरंतर विकास की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों को राज्य के 25 वर्ष पूरे होने की बधाई दी। सीएम ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा के आदर्शों और बलिदान की बदौलत ही झारखंड का अलग राज्य बनने का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि आज का युवा झारखंड उनके चरणों में जोहार अर्पित कर रहा है।
यह भी पढ़ें: रामगढ़ में झारखंड स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से लेकर बाल दिवस तक कई आयोजन
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।