Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की भारी कमी देखने को मिल रही है। राज्य में IAS कैडर के 224 स्वीकृत पदों के मुकाबले फिलहाल सिर्फ 172 IAS अधिकारी ही कार्यरत हैं. यानी 52 पद पहले से खाली हैं। आने वाले दिनों में यह संकट और गहराने वाला है। दिसंबर 2025 तक दो प्रमंडलीय आयुक्त सहित 4 IAS अधिकारी रिटायर हो जाएंगे, जिसके बाद राज्य में IAS अधिकारियों की संख्या 168 रह जाएगी।
यह भी पढ़ें :मनरेगा सोशल ऑडिट में गड़बड़ी उजागर, टीम पर हमला, रिपोर्ट छीनी
मार्च 2026 में और घटेगी संख्या
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में तैनात झारखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी शैलेश कुमार सिंह 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होंगे. इसके बाद राज्य में IAS अधिकारियों की संख्या घटकर सिर्फ 167 रह जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद दादेल भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
दिसंबर 2025 में रिटायर होने वाले IAS अधिकारी
| नाम | वर्तमान पद | रिटायरमेंट डेट |
|---|---|---|
| नेलशन इयोन बागे | विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण | 30-11-2025 |
| अंजनी मिश्रा | प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिण छोटानागपुर | 31-12-2025 |
| शेखर जमुआर | निदेशक, खेल विभाग | 31-12-2025 |
| पवन कुमार | प्रमंडलीय आयुक्त, उत्तर छोटानागपुर | 31-12-2025 |
प्रशासनिक क्षमता पर बढ़ सकता है दबाव
लगातार अधिकारियों की कमी और बड़े पदों के खाली होने से झारखंड में प्रशासनिक कामकाज की रफ्तार प्रभावित हो सकती है. विभागीय मॉनिटरिंग, योजनाओं का क्रियान्वयन और दैनिक प्रशासनिक कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Reporter | Samachar Post