Samachar Post रिपोर्टर,पटना :बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों से गड़बड़ी की खबरें सामने आई हैं। बक्सर जिले में मतदान प्रक्रिया बाधित करने और हंगामा करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे थोड़ी देर के लिए मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें :जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, 50 लाख की फिरौती की थी मांग
गौड़ाबौराम में 2 युवक बोगस वोटिंग करते पकड़े गए
दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आया है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के लगमा गांव स्थित बूथ संख्या 172 पर दो युवकों को फर्जी (बोगस) वोटिंग करते हुए पकड़ा गया। मतदान कर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान केशव कुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस अलर्ट, जांच जारी
पुलिस के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच चल रही है।
Reporter | Samachar Post