Samachar Post डेस्क, रांची :भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्षों को समर्पित करते हुए हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर खेल जगत के दिग्गज, केंद्रीय मंत्री, अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (FIH) के प्रमुख, राष्ट्रीय खिलाड़ी और कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं।
समारोह की प्रमुख झलकियां
- प्रदर्शनी मैच और हॉकी लीजेंड्स का सम्मान
- 100 साल के सफर को समर्पित विशेष फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन
- भारतीय हॉकी की गौरवगाथा पर आधारित स्मारक पुस्तक का विमोचन
- देशभर में चल रहे हॉकी महोत्सव में 500 जिलों के 36,000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी
इस दौरान महान हस्तियों ने की समारोह में शिरकत डॉ. मनसुख मांडविया (केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री), किरेन रिजिजू (संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री), उदयनिधि स्टालिन (उपमुख्यमंत्री, तमिलनाडु), सूर्यबंशी सूरज, दातो तैयब इकराम (FIH अध्यक्ष), ओडिशा के खेल एवं युवा सेवा मंत्री सहित कई गणमान्य रहे मौजूद।
भारत ने दुनिया को हॉकी के जरिए अपनी खेल क्षमता दिखाई- मनसुख मांडविया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा भारत ने दुनिया को हॉकी के जरिए अपनी खेल क्षमता दिखाई। ओलंपिक में हॉकी ने भारत को पहचान दिलाई, और इसके बाद से देश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय हॉकी का सफर सिर्फ एक खेल की कहानी नहीं, बल्कि गौरव, जुनून और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें :कोडरमा: बुजुर्ग ने दवा समझकर कीटनाशक खा लिया, अस्पताल में मौत
1925 से 2025 तक..एक स्वर्णिम यात्रा
1925 में हॉकी इंडिया की स्थापना से लेकर ओलंपिक और वैश्विक मंच पर भारत के ऐतिहासिक प्रदर्शन तक, यह शताब्दी समारोह भारतीय हॉकी की विरासत, संघर्ष, गौरव और पुनरुत्थान को समर्पित रहा।
Reporter | Samachar Post