- घाटशिला में झामुमो के समर्थन में गरजे मुख्यमंत्री
Samachar Post डेस्क, रांची : घाटशिला झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को घाटशिला उपचुनाव के प्रचार अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा , बीजेपी का प्रत्याशी ऐसा बैल है जिसने खाया-पीया झामुमो का, झामुमो में मोटा भी गया और अब खेत जोत रहा है बीजेपी का। मुख्यमंत्री झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
बीजेपी पर भ्रम फैलाने का आरोप
सीएम सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने का काम करती है, जबकि झामुमो ने हमेशा राज्य और जनता के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता झामुमो के साथ है और भाजपा की “दोहरी राजनीति” को अच्छी तरह समझ चुकी है।
यह भी पढ़ें: मवेशी तस्करों को चाईबासा पुलिस की तीखी चोट, 11 गोवंशीय पशु बरामद
घाटशिला सीट पर सीधा मुकाबला झामुमो बनाम भाजपा
इस उपचुनाव में झामुमो के सोमेश सोरेन और भाजपा के बाबूलाल सोरेन के बीच सीधा मुकाबला है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जनता झामुमो को पूर्ण समर्थन दे रही है और इस बार झामुमो उम्मीदवार की स्पष्ट जीत तय है।
जनता झामुमो पर भरोसा कर रही है- हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो सरकार ने विकास के हर मोर्चे पर काम किया है और आने वाले समय में भी जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक संख्या में मतदान करने और झामुमो प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।