Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :गुमला जिला के भरनो प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हारों का विडियो शुक्रवार की दोपहर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे स्कूल के यूनिफॉर्म में NH 43 के पास मिड डे मील का सामान के कर जा रहे हैं। कुछ बच्चों ने सामान हाथ में लिया हुआ है तो कुछ के सिर पर चना, दाल, आलू, और तेल जैसे सामान हैं। वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें :IND vs SA वनडे मुकाबला कल JSCA स्टेडियम में, 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना
क्या है पूरा मामला
वीडियो जब वायरल हुआ तो बताया गया कि मिड डे मील का सामान खत्म होगया था जिसे लाने के लिए बच्चों को स्कूल से 2 किलोमीटर दूर खरवागढ़ की किराना दुकान से सामान लाने के लिए भेजा गया था।वायरल वीडियो में सड़क किनारे बच्चे पैदल चलते दिखाई दे रहे हैं और कुछ बच्चे बाइक पर सामान लेकर जाते दिख रहे हैं।।
प्रिंसिपल पर अभिभावकों का आरोप
प्रिंसिपल अरविंद तिवारी पर पहले भी इस तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं। लोगों ने कहा पहले भी कई बार बच्चों से सामान मंगवाया गया है। जिसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ता है। अभिभावकों ने इस मामले पर उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो में दिख रहे बच्चे दूसरे स्कूल के
वायरल वीडियो पर जब प्रिंसिपल अरविंद तिवारी से पूछताछ की गए तो उन्होंने कहा ये वीडियो में दिख रहे बच्चे हमारे विधायक के नहीं हैं। जबकि वीडियो में बच्चों को निर्धारित स्कूली यूनिफॉर्म में देखा जा सकता है।
Reporter | Samachar Post