Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह के जंगलों में स्थित खंभरा इको पार्क धीरे-धीरे पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। अब इस पार्क को और विकसित करने में जापान सरकार भी सहयोग करेगी।
जापान सरकार का सहयोग
रांची और हजारीबाग के वन विभाग की टीम ने जापान सरकार के प्रतिनिधियों के साथ खंभरा पहुंचकर पार्क का निरीक्षण किया। प्रतिनिधियों ने पार्क की सुंदरता और संभावनाओं की सराहना की और वन विभाग को बताया कि भारत सरकार के सहयोग से जापान सरकार इको पार्क के विकास में मदद करेगी। वन विभाग के उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण टीम ने पार्क का भ्रमण कर संभावित विकास की रूपरेखा तैयार की है।
यह भी पढ़ें :देवघर में पति पर पत्नी को जहर देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
पर्यटकों की बढ़ती संख्या
खंभरा डैम को इको पार्क के रूप में विकसित किए जाने के बाद पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पार्क में जलपान और मनोरंजन के लिए कई दुकानें लगी हैं, जबकि बोटिंग (नाव में सैर) का आनंद भी पर्यटक ले सकते हैं। रात के समय पार्क की स्ट्रीट लाइटें इसकी सुंदरता को और बढ़ा देती हैं और पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
टीम ने पार्क के सुरक्षा और विकास योजनाओं पर चर्चा की
निरीक्षण टीम में शामिल थे वन विभाग हजारीबाग के अनिल अग्रवाल, अंशु पांडेय, रंजन कुमार और सुदीप गंझू। टीम ने पार्क के सुरक्षा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को लेकर विकास योजनाओं पर चर्चा की।
Reporter | Samachar Post