Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :जमीन विवाद में हुई गोलीबारी और पेट्रोल बम की घटना पर उचित कार्रवाई न करने के आरोप में गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद थानेदार ने आरोपियों पर किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की।
यह भी पढ़ें :पलामू: हैदरनगर में 15 डकैतों का तांडव, शिक्षक दंपती को 4 घंटे बंधक बनाकर लूटपाट
क्या हुआ था?
जमुआ थाना क्षेत्र के कारोडीह गांव में गुरुवार शाम जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई, पेट्रोल बम फोड़े गए। अचानक हुई घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी मणिकांत कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बाद में पचम्बा थाना पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए।
रंगदारी नहीं देने पर हमला
प्रारंभिक जांच में कई कथित जमीन माफियाओं के नाम सामने आए हैं सन्नी रायन, जुगनू, सब्बीर (पचम्बा) और बिजय वर्मा (परसाटांड)। पीड़ित अखिलेस्वर सिन्हा और उनके पुत्र हर्ष सिन्हा ने आरोप लगाया कि वे अपनी जमीन पर चारदीवारी बना रहे थे तभी सन्नी रायन अपने साथियों के साथ पहुंचा, मजदूरों की पिटाई की, कई राउंड गोली चलाई और पेट्रोल बम फेंके। पीड़ितों का आरोप है कि सन्नी रायन उनसे कई दिनों से रंगदारी मांग रहा था और रंगदारी नहीं देने पर हमला किया गया।
पुलिस की छापेमारी शुरू
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने थानेदार पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
Reporter | Samachar Post