Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं।
यह भी पढ़ें :घाटशिला उपचुनाव: CM हेमंत सोरेन ने मतदाताओं से अपील- शांतिपूर्वक और अधिक संख्या में करें मतदान
प्रशासन अलर्ट मोड में
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सोमवार को ही मतदान कर्मियों और पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना कर दिया गया था। जिला उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बूथों पर CCTV से निगरानी
मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बूथों के अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। घाटशिला उपचुनाव के नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे, जिस पर पूरे जिले की नजरें टिकी हुई हैं।
Reporter | Samachar Post