Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :घाटशिला उपचुनाव से ठीक पहले राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव आया है। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को आधिकारिक समर्थन देने का ऐलान किया है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने घोषित किया।
सामाजिक न्याय और समानता के लिए लिया गया फैसला- ASP
प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने कहा कि यह समर्थन सामाजिक न्याय, जनहित और समानता के विचारों को मजबूत करने के लिए दिया गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे एकजुट होकर झामुमो प्रत्याशी को विजयी बनाएं।
यह भी पढ़ें :सीएम हेमंत सोरेन से नवनियुक्त प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की शिष्टाचार भेंट
सोमेश सोरेन ने जताया आभार
समर्थन की घोषणा के बाद झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आभार जताया। उन्होंने लिखा आज़ाद समाज पार्टी का समर्थन सामाजिक न्याय और जनहित की दिशा में एक मजबूत कदम है। हम सब मिलकर झारखंड के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उपचुनाव में बढ़ी दिलचस्पी, JMM को रणनीतिक फायदा संभव
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, ASP का समर्थन JMM के लिए रणनीतिक रूप से अहम साबित हो सकता है, खासकर उन मतदाताओं के बीच जो सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हैं। समर्थन ऐलान के दौरान मौजूद रहे परवेज़ खालिद (पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष), मोहम्मद एजाज़ अहमद (सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष), शमीम अकरम (जमशेदपुर कार्यकारी जिला अध्यक्ष), मोहम्मद वसीम अहमद (जिला महासचिव, सरायकेला-खरसावां), आफताब अली (पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव), मोहम्मद इस्माइल, शाहिद शकील, भीम भाई, कपाली नगर मीडिया प्रभारी मोहम्मद अन्य।
Reporter | Samachar Post