Samachar Post डेस्क,बिहार :गया शहर के डेल्हा पुल पर मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्कॉर्पियो वाहन से अचानक घना धुआं निकलने लगा। कुछ देर के लिए पुल पर यातायात बाधित हो गया। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो डेल्हा बस स्टैंड से मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज होते हुए शहर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन डेल्हा पुल पर चढ़ा, बोनट और पीछे के हिस्से से तेज धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकलकर वाहन की स्थिति जांची।
यह भी पढ़ें :सुकमा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़: कुख्यात नक्सली हिड़मा समेत 6 नक्सली ढेर
स्थानीय लोग जुटे, आग की आशंका से मची हलचल
धुआं उठता देख आसपास के लोग जुट गए। शुरुआत में आग लगने की आशंका से हलचल मच गई। हालांकि बाद में पता चला कि धुआं इंजन ओवरहीट होने के कारण निकल रहा था। स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने बताया कि धुआं देखकर लगा कि कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन चालक ने समय रहते वाहन रोककर बड़ी दुर्घटना टाल दी।
वाहन सर्विस सेंटर भेजा गया, कोई जनहानि नहीं
चालक ने इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई है। स्कॉर्पियो को जांच के लिए नजदीकी सर्विस सेंटर भेजा गया। घटना में किसी तरह की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। कुछ देर बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।
Reporter | Samachar Post