Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :गुमला पुलिस ने 11 नवंबर की रात हुई शौचालीन घटना में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह घटना घाघरा थाना क्षेत्र की है, जिसमें गांव के ही पांच लोगों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें :सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार
घटना का पूरा विवरण
घटना के समय पीड़िता अपने घर में थी, साथ में उसकी सास और 3 साल का बेटा भी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का जेठ शराब पीकर चार दोस्तों के साथ आया और बाद में और शराब लेकर पीड़िता के घर घुस गया। उसने पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। आरोपियों को देखकर पीड़िता की सास रातभर छिपी रही और बच्चा डर के मारे बिस्तर पर दुबका रहा। इसके बाद, सभी पांच आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गुमला जेल भेजा गया
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता अपने मायके के लोगों के साथ घाघरा थाना पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी जेठ, सुमित लकड़ा और मैन्युअल टोप्पो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि जीवन मसीह टोप्पो और बालासियूस एक्का भी इस सामूहिक दुष्कर्म में शामिल थे। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गुमला जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घाघरा थानेदार पुनीत कुमार मिंज ने बताया कि सभी आरोपी अब जेल में हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

Reporter | Samachar Post
