Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड और पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोयला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार सुबह से ही 42 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। रेड की जद में धनबाद सहित बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया और कोलकाता के कई ठिकाने शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिन प्रमुख कोयला कारोबारियों के परिसरों पर छापेमारी चल रही है, उनमें नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष और कृष्ण मुरारी कायल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: अंचल अधिकारियों को चेतावनी, वीएलई व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगी सख्त कार्रवाई
भारी मात्रा में कैश और सोने के जेवरात बरामद
ED की टीमों को अब तक की तलाशी में करोड़ों रुपये कैश, सोने के जेवरात और बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। कई ठिकानों पर मौजूद लॉकर खोले गए, जिनमें से भारी मात्रा में सोना मिलने की जानकारी सामने आई है। एजेंसियों ने कुछ स्थानों से, गुप्त तिजोरियां, डिजिटल रिकॉर्ड और अकाउंट बुक्स भी बरामद किए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है।
जांच आगे और विस्तृत होगी
अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कई चरणों में हो सकती है और आने वाले घंटों में और भी कैश और कीमती सामान बरामद होने की संभावना है। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध कोयला कारोबार से अर्जित संपत्तियों की जांच से जुड़ी हुई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।