Samachar Post रिपोर्टर,देवघर :देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज गांव में बुधवार को 22 वर्षीय जानकी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मौत के बाद मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने जानकी को जहर देकर मार डाला, जबकि उनके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने की भी बात सामने आई है।
कैसे हुई घटना
जानकी देवी को घटना से एक दिन पहले ससुराल में जहर दिया गया था। इसके बाद उन्हें देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। मृतका की मां ने बताया कि दामाद ने पहले फोन कर सूचना दी कि जानकी ने जहर खा लिया है, और बाद में उनका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष ने अस्पताल पहुंचकर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
यह भी पढ़ें :राहुल गांधी ने AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोहराए वोट चोरी के आरोप, पेश किए सबूत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने परिवार और ससुराल पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Reporter | Samachar Post