Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जंगल के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 25 वर्षीय विक्की यादव, जो झालर निवासी पंचायत समिति सदस्य के पति बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके दाहिने कान में लगी है।
घायल को देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया
घटना के तुरंत बाद विक्की यादव को मोहनपुर स्थित सीएससी केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल ने सुनाई घटना की पूरी कहानी
विक्की यादव ने बताया कि वे बाइक से सीमेंट लाने के लिए सुधीर यादव की दुकान जा रहे थे। इसी दौरान अघनुआ जंगल के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हत्या की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनके दाहिने कान में लगी।उन्होंने किसी तरह एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: बिहार में ₹62,000 करोड़ का बिजली घोटाला! आरके सिंह ने राज्य सरकार पर लगाया आरोप, CBI जांच की मांग
ग्रामीणों के जुटते ही अपराधी हुए फरार
गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद अपराधी वहाँ से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर चुकी है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।