Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बुढ़ाई मेले में मुंडन कराने जा रहे यात्रियों से भरा टेम्पू नवाषार के पास बेंगाबाद टोल प्लाजा के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय टेम्पू में कुल आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान महुआर निवासी 58 वर्षीय रामचंद्र पासी ने दम तोड़ दिया।
घायल यात्रियों की पहचान
लट्टू महतो (59 वर्ष), निवासी कासीटांड़, दुलारी देवी (40 वर्ष), रधिया देवी (45 वर्ष) स्थिति नाजुक, टिंकू यादव (35 वर्ष) हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में अनियंत्रित और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।