Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
राज्य स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रण
CM हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़ें: मनरेगा सोशल ऑडिट में गड़बड़ी उजागर, टीम पर हमला, रिपोर्ट छीनी
समारोह में होंगे विशेष कार्यक्रम
समारोह में राज्य की प्रगति और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य के नागरिक इस अवसर पर विकास और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को देख सकेंगे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।