Samachar Post रिपोर्टर, रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में औपचारिक मुलाकात की।
यह भी पढ़ें :झारखंड नामकरण को लेकर लालू की भूमिका को इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाना चाहिए : कैलाश यादव
स्थापना दिवस समारोहों पर विस्तृत चर्चा
बैठक के दौरान झारखंड राज्य की 25वीं स्थापना वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और समारोहों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक और विकासोन्मुख कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी।
राज्य के विकास और राजनीतिक समन्वय पर भी हुई बात
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों, और राजनीतिक परिदृश्य पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस मुलाकात को गठबंधन सहयोगियों के बीच समन्वय और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Reporter | Samachar Post