Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा :झारखंड के चाईबासा जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा के जंगल में सुरक्षाबलों और करोड़ों के इनामी नक्सली अनल दस्ता के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस दौरान कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना है, जबकि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ गुरुवार सुबह से चल रही है और इलाके में अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :पाकुड़ : बंद खदान बनी कमाई का जरिया, सैमुअल मुर्मू ने केज कल्चर से बदली आर्थिक तस्वीर
एसपी ने नक्सलियों से की अपील
हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करें और सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाएं। अन्यथा कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Reporter | Samachar Post